Connect with us

बलिया

लो वोल्टेज से सीएचसी की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित, एक्स-रे व आरओ प्लांट ठप

Published

on

Loading...
Loading...

ट्रांसफार्मर पर बढ़े भार से मरीजों को हो रही परेशानी, निजी जांच केंद्रों का लेना पड़ रहा सहारा

क्षमता बढ़ाने के लिए भेजा गया प्रस्ताव, जल्द समाधान की उम्मीद

रतसर (बलिया)। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में लो वोल्टेज की समस्या के कारण स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो गई हैं। कई दिनों से एक्स-रे मशीन और आरओ प्लांट बंद होने से मरीजों को जांच के लिए निजी केंद्रों का सहारा लेना पड़ रहा है, जबकि अस्पताल में शुद्ध पेयजल की सुविधा भी बाधित है।

जानकारी के अनुसार, सीएचसी की स्थापना के समय लगाया गया 25 केवीए ट्रांसफार्मर वर्तमान विद्युत भार को वहन करने में सक्षम नहीं रह गया है। अस्पताल में फ्रिज, एसी, पंखे और अन्य विद्युत उपकरणों की संख्या बढ़ने से ट्रांसफार्मर पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है, जिससे लगातार लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है।

इसका सीधा असर मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं पर पड़ रहा है। एक्स-रे सेवा बंद होने के कारण मरीजों को निजी जांच केंद्रों पर जाना पड़ रहा है, जबकि आरओ प्लांट बंद होने से स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता भी प्रभावित हुई है।

Advertisement

सीएचसी प्रभारी डॉ. राकिब अहमद ने बताया कि ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने के लिए संबंधित विभाग को पत्र भेज दिया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही उच्च क्षमता का ट्रांसफार्मर स्थापित होने के बाद विद्युत समस्या दूर होगी और अस्पताल की सभी स्वास्थ्य सेवाएं सामान्य रूप से संचालित होने लगेंगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page