Connect with us

बलिया

अग्निकांड पीड़ित परिवार की बेटी की शादी में किन्नर समाज बना सहारा

Published

on

Loading...
Loading...

सोने के टॉप्स, नकद राशि और गृहस्थी का सामान भेंट कर बढ़ाया सहयोग का हाथ

रूपा और पूजा किन्नर की पहल की क्षेत्रभर में सराहना, सामाजिक संवेदना की बनी मिसाल

बिल्थरारोड (बलिया)। हल्दीरामपुर अग्निकांड से प्रभावित एक परिवार की बेटी की शादी में किन्नर समाज ने सहयोग का हाथ बढ़ाकर मानवता और सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश की। रूपा किन्नर और पूजा किन्नर ने नवविवाहिता को विवाहोपयोगी सामग्री एवं आर्थिक सहायता प्रदान कर परिवार की चिंता कम करने का प्रयास किया।

किन्नर समाज की ओर से नवविवाहिता को सोने के टॉप्स, 8 हजार रुपये नकद, पायल, बिछिया, साड़ी तथा श्रृंगार का सामान भेंट किया गया। इस सहयोग से आर्थिक संकट से जूझ रहे परिवार को बड़ी राहत मिली।

इस अवसर पर रूपा किन्नर ने कहा कि समाज के जरूरतमंद लोगों की सहायता करना किन्नर समाज अपना दायित्व मानता है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे परिवारों के साथ हरसंभव सहयोग किया जाएगा और समाज के अन्य लोगों से भी जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आने की अपील की।

Advertisement

किन्नर समाज की इस संवेदनशील पहल की क्षेत्रभर में सराहना हो रही है। स्थानीय लोगों ने इसे सामाजिक एकता, मानवीय संवेदना और आपसी सहयोग का प्रेरक उदाहरण बताते हुए कहा कि कठिन समय में इस तरह के प्रयास पीड़ित परिवारों को नई उम्मीद और संबल प्रदान करते हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page