Connect with us

बलिया

बजट लंबित, फिर भी रतसड़ सीएचसी में प्रसूताओं को मिल रहा पौष्टिक भोजन

Published

on

Loading...
Loading...

स्थानीय व्यवस्था से जारी है नाश्ता और भोजन, बजट मिलते ही होगा भुगतान

प्रतिदिन हो रहे तीन से चार प्रसव, अस्पताल प्रशासन ने सुविधाएं जारी रखने का दिया भरोसा

रतसड़ (बलिया)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रतसड़ में सरकारी बजट कई महीनों से लंबित होने के बावजूद प्रसव के लिए भर्ती महिलाओं को नाश्ता और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। अस्पताल प्रशासन ने स्थानीय स्तर पर व्यवस्था कर प्रसूताओं की सुविधा प्रभावित नहीं होने दी है।

सीएचसी प्रभारी डॉ. राकिब अख्तर और बीपीएम आशुतोष सिंह ने बताया कि संबंधित मद की सरकारी धनराशि अभी प्राप्त नहीं हुई है। इसके बावजूद स्थानीय व्यवस्था के माध्यम से प्रसव पूर्व और प्रसव के बाद महिलाओं को नियमित रूप से भोजन और नाश्ता उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जैसे ही बजट प्राप्त होगा, संबंधित भुगतान कर दिया जाएगा।

अस्पताल में भर्ती असनवार निवासी शबनम (25), पत्नी कृष्णा कुमार ने बताया कि उन्हें अस्पताल में समय पर नाश्ता और दोपहर का भोजन उपलब्ध कराया गया, जिससे किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई।

Advertisement

ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स गुंजा ने बताया कि वर्तमान में सीएचसी में प्रतिदिन तीन से चार प्रसव हो रहे हैं। सामान्य प्रसव होने पर प्रसूता को 24 घंटे तक अस्पताल में भर्ती रखकर आवश्यक चिकित्सकीय देखभाल और सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page