Connect with us

गोरखपुर

लोहे की रॉड से हमला कर हत्या का प्रयास, गुलरिहा पुलिस ने आरोपी को दबोचा

Published

on

Loading...
Loading...

मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज, पुलिस ने आरोपी जमील अंसारी को गिरफ्तार कर भेजी कार्रवाई

गोरखपुर। अपराधों पर अंकुश लगाने और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत गुलरिहा पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक गुलरिहा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए थाना गुलरिहा में दर्ज मुकदमा संख्या 600/2026 से संबंधित आरोपी जमील अंसारी को गिरफ्तार किया।

लोहे की रॉड से किया था हमला

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने वादी को जान से मारने की नीयत से लोहे की रॉड से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घटना के संबंध में पीड़ित की तहरीर पर थाना गुलरिहा में भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1), 351(3) और 352 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान—

Advertisement

जमील अंसारी पुत्र जहांगीर
निवासी करमहा बुजुर्ग, बरई टोला, थाना गुलरिहा, जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

  1. उपनिरीक्षक मदन मोहन मिश्रा, थाना गुलरिहा, गोरखपुर
  2. कांस्टेबल सोनू निगम, थाना गुलरिहा, गोरखपुर

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page