Connect with us

भदोही

लालानगर टोल के पास अनियंत्रित कार घर में घुसी, चार घायल

Published

on

Loading...
Loading...

बारात में जा रही अर्टिगा पहले पेड़ से टकराई, फिर मकान में घुसी

घर में सो रहे एक ही परिवार के चार लोग घायल, अस्पताल में भर्ती

गोपीगंज (भदोही)। लालानगर टोल प्लाजा के पास सर्विस रोड कट प्वाइंट के सामने बुधवार देर रात एक तेज रफ्तार अर्टिगा कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित मकान में जा घुसी। हादसे में घर के अंदर सो रहे एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अर्टिगा कार (यूपी 65 एफयू 3183) वाराणसी के लाठिया क्षेत्र से एक बारात में शामिल होने जा रही थी। लालानगर टोल प्लाजा पार करने के बाद चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। कार पहले सड़क किनारे एक पेड़ से टकराई और इसके बाद अनियंत्रित होकर सीधे मकान में जा घुसी।

घर में सो रहे लोगों को लगी चोटें

हादसे में ब्रम्हसहाय (60), शिवसहाय प्रजापति (63), इसरावती (60) पत्नी शिवसहाय तथा राजकुमारी (58) पत्नी ब्रम्हसहाय घायल हो गए। दुर्घटना के समय सभी लोग घर के अंदर सो रहे थे।

Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

चालक समेत कार सवार सुरक्षित

स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। राहत की बात यह रही कि कार में सवार चालक समेत सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और वाहन से नियंत्रण खोना हादसे का कारण माना जा रहा है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page