Connect with us

भदोही

कौलापुर अंडरपास के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, चार घायल

Published

on

Loading...
Loading...

हादसे में दो युवकों की हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर

एक बाइक पर सवार थे तीन लोग, पुलिस ने शुरू की जांच

गोपीगंज (भदोही)। कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग की सर्विस लेन पर स्थित कौलापुर अंडरपास के समीप गुरुवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में चार लोग घायल हो गए। दुर्घटना में दो युवकों की हालत गंभीर होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया, जबकि दो किशोरियों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम गिराई निवासी आदर्श तिवारी (20) पुत्र विजय कुमार तिवारी अपनी बहन नितिका तिवारी (14) और कशिश तिवारी (16) के साथ एक ही बाइक पर दानीपट्टी स्थित अपने मामा के घर से लौट रहे थे। इसी दौरान कौलापुर अंडरपास के पास सर्विस लेन पर सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई।

दूसरी बाइक पर औसानपुर गिरिया निवासी विनीत कुमार पाल (26) पुत्र वंशराज पाल सवार थे, जो ड्यूटी पर जा रहे थे। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।

Advertisement

एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाए गए घायल

घटना की सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज ले जाया गया। चिकित्सकों ने आदर्श तिवारी और विनीत कुमार पाल की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

वहीं नितिका तिवारी और कशिश तिवारी का प्राथमिक उपचार सीएचसी में किया गया। उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

पुलिस ने शुरू की जांच

दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को समय रहते अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page