Connect with us

मऊ

ललित कला आश्रम की चित्रकला कार्यशाला में दीपक जी का स्वागत, बच्चों की प्रतिभा को सराहा

Published

on

Loading...
Loading...

मऊ (घोसी)। डाक बंगला रोड स्थित केशव माध्यमिक विद्यालय में चल रही 20 दिवसीय ग्रीष्मकालीन चित्रकला कार्यशाला इन दिनों कला प्रेमियों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। यह कार्यशाला ललित कला आश्रम, घोसी द्वारा आयोजित की जा रही है, जिसे राज्य ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश और संस्कार भारती के सहयोग से संपन्न कराया जा रहा है।

शनिवार को कार्यशाला में एक खास मौके पर संस्कार भारती काशी प्रांत के संगठन मंत्री दीपक जी का आगमन हुआ। कार्यशाला में पहुंचने पर आयोजकों ने पारंपरिक अंदाज में उनका स्वागत किया। कार्यशाला का निरीक्षण करते हुए दीपक जी ने बच्चों की कलाकृतियों को सराहा और उनके भीतर छिपी रचनात्मकता की खुले दिल से प्रशंसा की।बच्चों को संबोधित करते हुए उन्होंने कला के प्रति जागरूकता, सामाजिक जिम्मेदारी और नैतिक मूल्यों पर प्रकाश डाला।

उन्होंने यह भी बताया कि आज के दौर में कला के क्षेत्र में युवाओं के लिए कई नए अवसर उभर रहे हैं, जिनका लाभ प्रतिभाशाली छात्र उठा सकते हैं।

अपने उद्बोधन में उन्होंने कार्यशाला में योगदान दे रहे प्रशिक्षकों — सचिन गोंड, संदीप वर्मा, विकास वर्मा, विकास चौहान, नीशा मद्देशिया और कुणाल विश्वकर्मा — की नि:स्वार्थ सेवाभाव की सराहना की और भविष्य में ऐसे आयोजनों को हरसंभव सहयोग देने का भरोसा जताया।

दीपक जी ने संरक्षकों डॉ. प्रमोद राय और रामभजन चौहान के रचनात्मक सहयोग के लिए भी धन्यवाद व्यक्त किया। कार्यक्रम में चंद्रमणि पांडेय, नरेंद्र विश्वकर्मा और संजय जयसवाल की उपस्थिति भी विशेष रही, जिन्होंने कार्यशाला को गरिमा प्रदान की।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page