Connect with us

गोरखपुर

राप्ती नदी हादसा: एनडीआरएफ ने तीन और किशोरों के शव किए बरामद

Published

on

Loading...
Loading...

गोरखपुर। मिर्जापुर क्षेत्र में राप्ती नदी पर बने पीपा पुल के पास डूबे किशोरों की तलाश में चलाए जा रहे सर्च अभियान के दौरान शुक्रवार सुबह एनडीआरएफ ने तीन और शव बरामद कर लिए। इससे पहले गुरुवार को एक किशोर का शव मिल चुका था। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार, बीते 1 अप्रैल को करीब शाम 4:30 बजे मिर्जापुर के पास राप्ती नदी में कुछ अज्ञात लड़कों के डूबने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना पर पहुंची थाने की फोर्स ने मौके पर चार साइकिल, चार जोड़ी चप्पल और कपड़े नदी किनारे पड़े पाए। इसके बाद तत्काल एनडीआरएफ की टीम के साथ मिलकर सर्च अभियान शुरू किया गया।

घटना स्थल पर जिलाधिकारी गोरखपुर और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भी पहुंचे थे और अभियान की निगरानी की। सर्च ऑपरेशन के दौरान गुरुवार को विवेक निषाद पुत्र सतीश निषाद, उम्र करीब 15 वर्ष, निवासी मालवीय नगर का शव बरामद किया गया था।

एनडीआरएफ का अभियान 1 अप्रैल से लगातार जारी रहा और शुक्रवार सुबह तीन अन्य किशोरों के शव नदी से निकाले गए। इनमें बीरू उर्फ अमन राजभर पुत्र रामसमुझ, उम्र करीब 15 वर्ष, अनिकेत यादव पुत्र सत्येंद्र यादव, उम्र करीब 13 वर्ष निवासी रानीडीहा थाना कैंट जनपद गोरखपुर, तथा गगन पासवान पुत्र सन्तदेव, उम्र करीब 15 वर्ष निवासी पासवान जंगल सिकरी निकट सुशीला धर्मकांटा थाना खोराबार जनपद गोरखपुर शामिल हैं।

11 एनडीआरएफ (आरआरसी) गोरखपुर के कमांडर डिप्टी कमांडेंट अनिल कुमार पाल के नेतृत्व में चलाया गया सर्च ऑपरेशन शवों की बरामदगी के साथ समाप्त कर दिया गया। घटना से मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page