Connect with us

गोरखपुर

म्यूल खाते से साइबर ठगी का नेटवर्क चला रहे तीन आरोपी गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

साइबर थाना, एसओजी और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई, 20 सिम कार्ड व तीन मोबाइल बरामद

लोगों के क्यूआर कोड का इस्तेमाल कर अवैध धनराशि का करते थे लेनदेन, आईटी एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज

गोरखपुर। साइबर अपराध पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत गोरखपुर पुलिस की साइबर थाना, एसओजी और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए म्यूल खाते के जरिए अवैध धनराशि का लेनदेन करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से तीन मोबाइल फोन, 20 सिम कार्ड और 20 सिम रैपर बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में कार्रवाई करते हुए अग्रिम विधिक प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सिकरीगंज थाना क्षेत्र के फरेंदिया बुजुर्ग निवासी अमन कुमार, बारीगांव निवासी संतोष कुमार और बिजौरा निवासी सत्यम सिंह के रूप में हुई है। तीनों के खिलाफ साइबर थाना गोरखपुर में मुकदमा संख्या 22/2026 दर्ज है।

जांच में सामने आया कि आरोपी लोगों के नाम पर म्यूल खाते खुलवाकर उनके क्यूआर कोड का इस्तेमाल करते थे। इन खातों में अवैध धनराशि मंगाने के बाद रकम को दूसरे बैंक खातों में स्थानांतरित कर साइबर ठगी के नेटवर्क को संचालित किया जाता था। पुलिस मामले की गहन जांच कर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page