Connect with us

गाजीपुर

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा का जनसंपर्क अभियान तेज

Published

on

Loading...
Loading...

18 जून को गाजीपुर में होगा बौद्धिक सम्मेलन, अरुण कुमार सिंह होंगे मुख्य वक्ता

पूर्व लोकसभा प्रत्याशी पारसनाथ राय ने ग्रामीणों से किया संवाद

गाजीपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के विश्वास, विकास और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 18 जून 2026 को जिला मुख्यालय गाजीपुर स्थित रोडवेज बस स्टेशन के समीप अग्रवाल पैलेस में पूर्वाह्न 10 बजे बौद्धिक सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण कुमार सिंह होंगे।

कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी पारसनाथ राय के नेतृत्व में जखनियां विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान ग्रामीणों से संवाद करते हुए पारसनाथ राय ने कहा कि केंद्र सरकार के बीते 12 वर्ष वंचितों की सेवा, महिलाओं के सशक्तिकरण, युवाओं को अवसर प्रदान करने और किसानों को सम्मान दिलाने के लिए समर्पित रहे हैं।

Advertisement

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत आज आत्मविश्वास से भरे एक ऐसे राष्ट्र के रूप में उभरा है, जो अपनी सांस्कृतिक विरासत पर गर्व करता है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय चुनौतियों के बीच भी भारत ने विश्व को स्थिरता, सहयोग और मानव कल्याण का मार्ग दिखाया है।

जनसंपर्क अभियान में प्रमुख रूप से योगेन्द्रनाथ राय, जखनियां के पूर्व प्रधान इंद्रजीत सिंह, पीजी कॉलेज भुड़कुड़ा के प्राध्यापक डॉ. संतोष कुमार मिश्र, रामकेवल यादव, मोलनापुर तालगांव के ग्राम प्रधान सुभाष यादव, पंकज सिंह, झोटना ग्राम प्रधान सोनू सिंह, मनीष सिंह तथा नंदलाल शर्मा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page