Connect with us

अपराध

मोतिहारी में युवक की चाकू घोंपकर हत्या

Published

on

Loading...
Loading...

मोतिहारी। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बासमनपुर भवानीपुर गांव के सरेह में बुधवार सुबह एक 35 वर्षीय युवक का खून से सना शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक के शरीर पर चाकू से किए गए छह घाव मिले जिनमें चार पेट में, एक गर्दन पर और एक सीने पर था। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य एकत्र किए। ब्लड सैंपल भी जांच के लिए भेजा गया है।

Loading...

अपर थानाध्यक्ष शशिभूषण प्रसाद ने बताया कि शव की पहचान अभी नहीं हो सकी है और पोस्टमार्टम के बाद शव को पहचान के लिए रखा गया है। शुरुआती जांच में स्पष्ट हुआ है कि हत्या सरेह में ही की गई, क्योंकि वहां खून के निशान मौजूद थे। पुलिस हत्या के कारणों और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page