Connect with us

वाराणसी

मुफ्त बीज योजना के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 10 मई तक

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। खरीफ सत्र में दलहन, तिलहन और श्रीअन्न (मोटे अनाज) की खेती को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शासन ने किसानों को बड़ी राहत प्रदान की है। उड़द, मूंग, तिल, अरहर के साथ ज्वार, बाजरा, कोदो, सांवा और महुआ के बीज किसानों को मुफ्त उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इन बीजों को प्राप्त करने के लिए किसानों को कृषि विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कराना अनिवार्य है। बुकिंग की प्रक्रिया सिर्फ 10 मई तक जारी रहेगी।

Loading...

जिला कृषि अधिकारी संगम सिंह ने बताया कि लाभार्थी किसानों का चयन ई-लाटरी के माध्यम से किया जाएगा। चयनित किसानों को पीओएस मशीन के जरिए बीज वितरित किए जाएंगे, जिससे पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त सामान्य बीज वितरण योजना के अंतर्गत धान, उड़द, मूंग, अरहर, तिल और ढैंचा के बीज भी किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। वहीं संकर बीज जैसे धान, मक्का, ज्वार और बाजरा भी राजकीय कृषि बीज भंडारों से आधी कीमत पर प्राप्त किए जा सकते हैं। कृषि विभाग ने किसानों से योजना का लाभ लेने की अपील की है। साथ ही रासायनिक उर्वरकों के संतुलित उपयोग का आह्वान भी किया है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page