Connect with us

राज्य-राजधानी

मुख्यमंत्री को भेंट की गई “एडमिनिस्ट्रेशन इन इंडिया” पुस्तक की प्रथम प्रति

Published

on

Loading...
Loading...

प्रशासनिक नवाचार और सुशासन पर केंद्रित है पुस्तक, IAS अधिकारियों ने किया लेखन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को “एडमिनिस्ट्रेशन इन इंडिया” पुस्तक के भारतीय संस्करण की प्रथम प्रति ससम्मान भेंट की गई। यह विशेष अवसर एक गरिमामय समारोह में सम्पन्न हुआ, जहां पुस्तक के लेखक डॉ. आशिष कुमार श्रीवास्तव, IAS, सह-लेखिका ईवा आशिष श्रीवास्तव, IAS तथा राउटलेज-टेलर एंड फ्रांसिस के प्रतिनिधि श्री शैलेश शाही संयुक्त रूप से उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने पुस्तक की प्रति को आदरपूर्वक स्वीकार करते हुए प्रशासनिक नवाचारों और सुशासन की दिशा में इस पुस्तक के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह प्रयास प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक सक्षम और उत्तरदायी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

“एडमिनिस्ट्रेशन इन इंडिया” पुस्तक भारतीय प्रशासन के विकास, विशेष रूप से ‘न्यूनतम सरकार, अधिकतम शासन’ जैसे सुधारात्मक दृष्टिकोणों का विश्लेषण करती है। यह विभिन्न क्षेत्रों जैसे स्वास्थ्य, शिक्षा, बुनियादी ढांचा, प्रौद्योगिकी और ई-गवर्नेंस में भारत की प्रगति को रेखांकित करती है। पुस्तक में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों, शिक्षाविदों तथा निजी क्षेत्र के विशेषज्ञों के दृष्टिकोण सम्मिलित हैं, जो शोधकर्ताओं और नीति-निर्माताओं के लिए उपयोगी समाधान प्रस्तुत करते हैं।

Advertisement

प्रकाशन संस्था राउटलेज-टेलर एंड फ्रांसिस के शैलेश शाही ने बताया कि संस्था का उद्देश्य ऐसे शैक्षणिक और व्यावसायिक कार्यों को बढ़ावा देना है, जो अनुसंधान और व्यवहारिक दुनिया के बीच सेतु का कार्य करें तथा शासन में नवाचार को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर प्रेरित करें।

पुस्तक को लेकर शैक्षणिक व प्रशासनिक हलकों में सकारात्मक प्रतिक्रियाएं आ रही हैं और यह भविष्य की नीति एवं प्रशासनिक अध्ययनों में एक महत्वपूर्ण स्रोत मानी जा रही है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page