Connect with us

मिर्ज़ापुर

मीरजापुर में अपना दल (एस) की मासिक बैठक संपन्न, संगठन की मजबूती पर जोर

Published

on

Loading...
Loading...

मीरजापुर। अपना दल (एस) की मासिक बैठक रेलवे स्टेशन के दक्षिणी प्रवेश द्वार के सामने पथरहिया में शुक्रवार को आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता कार्यवाहक जिला अध्यक्ष इंजीनियर राम लौटन बिंद ने की, जबकि राष्ट्रीय सचिव (व्यापार मंच) रमेश पटेल मुख्य अतिथि रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष (किसान मंच) वंश नारायण पटेल भी मौजूद रहे।

बैठक की शुरुआत भारत के महापुरुषों को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। बैठक का संचालन उदय पटेल ने किया, जिसमें संगठन की मजबूती और आगामी रणनीतियों पर चर्चा हुई। इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव (चिकित्सा मंच) डॉ. एसपी पटेल, कैलाशनाथ सोनकर, दुखरन सिंह पटेल, सुनील कुमार सिंह, राजेंद्र प्रसाद सिंह, अवधेश पटेल, रामवृक्ष बिंद, दुर्गेश पटेल, राधेश्याम पटेल, डॉ. प्रशांत सिंह, नमिता केसरवानी, अर्चना अग्रहरी, शिल्पी विश्वकर्मा, शांति विश्वकर्मा, मनु प्रयदर्शनी, विमलेश भारती, धनंजय सिंह पटेल, उमाशंकर सोनी, बसंत लाल पाल, वरुण सिंह पटेल सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में संगठन को और मजबूत करने, स्थानीय मुद्दों को सुलझाने और जनता के बीच अपनी पकड़ को और अधिक सशक्त करने के लिए रणनीतियां तय की गईं। बैठक में आए सभी सदस्यों ने संगठन के विकास के लिए अपने सुझाव प्रस्तुत किए और आगे की कार्ययोजना पर चर्चा की।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page