Connect with us

मिर्ज़ापुर

मिर्जापुर में भाजपा का सेवा संकल्प, महाकुंभ श्रद्धालुओं में वितरित किया नि:शुल्क जलपान

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जापुर जिले में भाजपा नगर मंडल पश्चिमी द्वारा आयोजित “यात्री सेवा केंद्र” कार्यक्रम के तहत मिर्जापुर रोडवेज पर महाकुंभ से माँ विन्ध्यवासिनी देवी के दर्शन को आ रहे श्रद्धालुओं को नि:शुल्क जलपान वितरित किया गया। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और कार्यकर्ताओं के साथ सेवा कार्य में भाग लिया।

पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने इस पहल को “नर सेवा, नारायण सेवा” की भावना से प्रेरित बताया और कहा कि भाजपा कार्यकर्ता संगम स्नान से लौट रहे श्रद्धालुओं की सेवा में समर्पित हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में दिव्य और भव्य महाकुंभ के आयोजन की सराहना की।

नगर अध्यक्ष भाजपा पश्चिमी नितिन विश्वकर्मा ने कहा कि श्रद्धालुओं की सेवा ही असली धर्म है और मोदी-योगी सरकार ने महाकुंभ के सफल आयोजन के जरिए जनता का दिल जीता है।

Advertisement

इस सेवा कार्यक्रम में कैप प्रमुख महेंद्र मिश्रा, सह प्रमुख संतोष जायसवाल, दीपा उमर, सुनीता चौधरी, सुमन बिद, निलाश दुबे, सुमन यादव, दीपा केशरी, राहुल जैन, गुलशन केशरी, सुंदरम सोनी, राहुल वर्मा, पुनीत मिश्रा, संजय जायसवाल, शुभम जायसवाल, शीतला बिद, चंद्रशेखर राय समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page