Connect with us

मिर्ज़ापुर

मिर्ज़ापुर पुलिस ने लौटाई मुस्कान, गुम हुए मोबाइल बरामद

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्ज़ापुर। जनपद में गुम और खोए हुए मोबाइल फोन की बरामदगी को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान में मीरजापुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कुल 234 स्मार्ट मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किया। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 32 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में चलाए गए अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक नगर नितेश सिंह और क्षेत्राधिकारी नगर विवेक जावला के नेतृत्व में एसओजी और सर्विलांस टीम ने CEIR (केंद्रीय उपकरण पहचान रजिस्टर) पोर्टल तथा मोबाइल मिसिंग प्रार्थना पत्रों के आधार पर कार्रवाई की। तकनीकी विश्लेषण और सतर्क कार्यवाही के जरिए टीम ने बड़ी संख्या में मोबाइल फोन बरामद किए।

बरामद मोबाइल फोन शुक्रवार को पुलिस लाइन स्थित माँ विन्ध्यवासिनी सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे गए। अपना खोया मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे और सभी ने एक स्वर में “Thank You Mirzapur Police” कहा।

Advertisement

इस दौरान पुलिस की ओर से लोगों को मोबाइल गुम होने पर तत्काल पुलिस शिकायत दर्ज कराने, UPCOP ऐप के जरिए e-FIR कराने तथा CEIR पोर्टल पर मोबाइल की जानकारी दर्ज कराने के बारे में भी जागरूक किया गया। पुलिस ने बताया कि CEIR पोर्टल के माध्यम से मोबाइल का IMEI ब्लॉक किया जा सकता है, जिससे उसका दुरुपयोग रोका जा सके।

मोबाइल बरामद करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह, मुख्य आरक्षी आशुतोष सिंह, मुख्य आरक्षी नितिन सिंह, मुख्य आरक्षी अमित कुमार सिंह, आरक्षी सत्यम सिंह सहित एसओजी और सर्विलांस टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे।

उल्लेखनीय कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा पूरी टीम को 15 हजार रुपये के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page