Connect with us

मिर्ज़ापुर

दक्षिणी सबरी में सीसी सड़क का लोकार्पण, श्यामसुंदर केशरी द्वारा शुभारंभ

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्ज़ापुर। नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने दक्षिणी सबरी वार्ड स्थित बाबा मढ़ई क्षेत्र में नवनिर्मित सीसी सड़क का पूजन-अर्चन के बाद लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वार्डवासियों की मांग पर पंद्रहवें वित्त आयोग की धनराशि से सीसी सड़क का निर्माण कराया गया है, जिसे जनता को समर्पित किया गया।

नपाध्यक्ष ने कहा कि नगर के विभिन्न वार्डों में तेजी से सीसी सड़क और इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। कई स्थानों पर सड़क निर्माण कार्य पूर्ण कर जनता को समर्पित भी किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि लगातार हो रहे विकास कार्यों से नगर की तस्वीर बदल रही है और कई जगहों पर अभी भी कार्य प्रगति पर हैं।

Loading...

श्यामसुंदर केशरी ने भरोसा दिलाया कि जल्द ही नगर की सड़कों की स्थिति बेहतर होगी और शहर की एक नई तस्वीर सामने आएगी।

इस अवसर पर वार्ड सभासद रामसिंह यादव, विनोद चौधरी, आशीष सुदर्शन, शिवम श्रीवास्तव सहित अन्य वार्डवासी मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page