वाराणसी
मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
वाराणसी। अपराध और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चेतगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मारपीट के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त के निर्देश पर काशी जोन में चल रहे विशेष अभियान के अंतर्गत की गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते 30 अप्रैल 2026 को चौकाघाट चौराहे पर आपसी विवाद के दौरान मारपीट की घटना सामने आई थी।
मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना चेतगंज पुलिस ने त्वरित जांच कर आरोपियों की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अंकित कुमार, निवासी जगदीशपुर थाना चोलापुर, तथा विकास, निवासी काशीराम आवास, शिवपुर शामिल हैं। दोनों की उम्र लगभग 19 वर्ष बताई जा रही है।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएसएस की संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए चालान कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से आगे की विधिक प्रक्रिया जारी है। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी चेतगंज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी और किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
