Connect with us

गाजीपुर

बाजारों में गूंजे भगवान विश्वकर्मा के जयकारे, अनौनी में निकली विसर्जन यात्रा

Published

on

Loading...
Loading...

खानपुर, सिधौना समेत कई बाजारों में व्यापारियों ने विधि-विधान से की पूजा, सुख-समृद्धि की कामना

खानपुर (गाजीपुर)। विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर शुक्रवार को क्षेत्र के विभिन्न बाजारों में श्रद्धा और उत्साह का माहौल रहा। खानपुर, सिधौना, औड़िहार, पोखरा, मौधा, उचौरी और भीमापार बाजारों में व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठानों और कार्यस्थलों पर भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान जयकारों से बाजार गूंजते रहे।

कारोबार की तरक्की की कामना

व्यापारियों ने भगवान विश्वकर्मा से कारोबार में उन्नति, सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। कई प्रतिष्ठानों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। पूजा के बाद प्रसाद का वितरण भी किया गया। पूरे दिन बाजारों में चहल-पहल बनी रही।

अनौनी में निकली विसर्जन यात्रा

अनौनी बाजार में पूजा के बाद भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा की विसर्जन यात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे के साथ निकली यात्रा में बड़ी संख्या में व्यापारी और श्रद्धालु शामिल हुए। अबीर-गुलाल उड़ाते हुए श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए प्रतिमा को विसर्जन स्थल तक लेकर पहुंचे।

शांतिपूर्ण तरीके से हुआ विसर्जन

विसर्जन यात्रा के दौरान रास्ते में लोगों ने प्रतिमा के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। शांतिपूर्ण माहौल में प्रतिमा का विसर्जन किया गया।

Advertisement

व्यापारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में राजकमल विश्वकर्मा, दीपक विश्वकर्मा, गोपाल विश्वकर्मा, पप्पू चौरसिया, मुकेश राजभर, संजय जायसवाल, कन्हैया, चंद्रेश, रमेश, मोनू पाल, दुर्गा यादव और बबलू विश्वकर्मा समेत अन्य व्यापारी मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page