Connect with us

गाजीपुर

पटना और खरौना में 200 पशुओं का एलएसडी टीकाकरण

Published

on

Loading...
Loading...

सिधौना, (गाजीपुर)। पशुओं को लंपी स्किन डिजीज (एलएसडी) से बचाने और संक्रमण के प्रसार पर नियंत्रण के लिए पशुपालन विभाग की टीम ने गुरुवार को पटना और खरौना गांव में विशेष टीकाकरण अभियान चलाया। अभियान के दौरान दोनों गांवों में कुल 200 पशुओं को टीका लगाया गया।

गांव-गांव पहुंची पशुपालन विभाग की टीम

पशुचिकित्साधिकारी सिधौना डॉ. नवीन चंद्र पांडे के नेतृत्व में फार्मासिस्ट कंचन, एआई टेक्नीशियन शिवचंद भारती ‘जेपी’ और अजय भारती ने पशुपालकों के घरों और पशुशालाओं तक पहुंचकर टीकाकरण किया। पटना में करीब 100 और खरौना में 100 पशुओं को टीका लगाया गया।

गाय-भैंस समेत अन्य पशुओं का टीकाकरण

अभियान में गाय, बछड़े, बैल और भैंस समेत विभिन्न पशुओं को शामिल किया गया। टीम ने पशुपालकों को लंपी रोग के लक्षण और बचाव के उपायों की जानकारी दी।

साफ-सफाई रखने की अपील

पशुपालकों से पशुशाला में स्वच्छता बनाए रखने और पशुओं की नियमित साफ-सफाई करने की अपील की गई। किसी पशु में बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल पशु चिकित्सालय को सूचना देने को कहा गया।

आगे भी जारी रहेगा अभियान

डॉ. नवीन चंद्र पांडे ने बताया कि संक्रामक रोगों से पशुओं की सुरक्षा के लिए समय-समय पर टीकाकरण जरूरी है। क्षेत्र में पशुओं के स्वास्थ्य की निगरानी और टीकाकरण अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page