Connect with us

वाराणसी

मानदेय बढ़ोतरी व नियमितीकरण की मांग को लेकर पंचायत सहायकों ने सांसद प्रिया सरोज को सौंपा ज्ञापन

Published

on

Loading...
Loading...

गैर विभागीय कार्यों पर रोक और ग्राम सचिवालयों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की उठाई मांग

पंचायत सहायकों ने कहा- न्यूनतम मानदेय पर कर रहे कार्य, हितों पर गंभीरता से हो विचार

वाराणसी। पिंडरा विकासखंड के पंचायत सहायक कर्मचारी यूनियन ने बुधवार को मछलीशहर की सांसद प्रिया सरोज से उनके आवास पर मुलाकात कर चार सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। पंचायत सहायकों ने मानदेय में वृद्धि, नियमितीकरण तथा कार्य संबंधी समस्याओं के समाधान की मांग उठाई।

मानदेय बढ़ाने और नियमित करने की मांग

यूनियन के पदाधिकारियों ने बताया कि पंचायत सहायक लंबे समय से न्यूनतम मानदेय पर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने मांग की कि पंचायत सहायकों के मानदेय में बढ़ोतरी की जाए तथा उनके नियमितीकरण पर गंभीरता से विचार किया जाए।

Advertisement

गैर विभागीय कार्यों से मुक्ति की मांग

ज्ञापन में यह भी मांग की गई कि पंचायत सहायकों से गैर विभागीय कार्य न कराए जाएं। उनका कहना है कि पंचायत सहायकों को उनके निर्धारित दायित्वों तक ही सीमित रखा जाए, जिससे ग्राम स्तर पर प्रशासनिक एवं डिजिटल कार्यों का बेहतर संचालन हो सके।

ग्राम सचिवालयों में सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग

पंचायत सहायकों ने ग्राम सचिवालयों में इंटरनेट, इन्वर्टर तथा अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई। उन्होंने कहा कि आवश्यक संसाधनों के अभाव में ग्राम स्तर पर ऑनलाइन एवं डिजिटल कार्य प्रभावित हो रहे हैं, जिससे आम जनता को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

पंचायत सहायकों ने रखी अपनी बात

Advertisement

पंचायत सहायकों ने बताया कि वे गांव स्तर पर शासन की विभिन्न योजनाओं और ऑनलाइन सेवाओं को आमजन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इसलिए उनके हितों और कार्य परिस्थितियों पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए।

इस दौरान पिंडरा ब्लॉक अध्यक्ष निखिल पटेल, महामंत्री अभिषेक पटेल, कोषाध्यक्ष चन्दन कुमार भारती, विशाल, संदीप कुमार, संत सीलकोबीड, पंकज यादव, साहबलाल, चन्दन सिंह समेत अनेक पंचायत सहायक उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page