Connect with us

बलिया

बलिया में युवक का हाई-वोल्टेज ड्रामा

Published

on

Loading...
Loading...

मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर युवक का हाईवोल्टेज ड्रामा

पुलिस के समझाने के बावजूद टावर से नीचे उतरने को तैयार नहीं, क्षेत्र में जुटी भारी भीड़

बलिया। जिले के एक कस्बे में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक अपनी मांगों को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

परिजनों पर लगाए पैसे छीनने और मारपीट के आरोप

उत्तर टोला (फतेसागर पोखरा) निवासी धनजी वर्मा पुत्र राजगिरी वर्मा का आरोप है कि उसके माता-पिता, भाई और भाभी ने मिलकर उससे पैसे छीन लिए तथा उसके साथ मारपीट की। युवक का कहना है कि वह कई दिनों से अपनी शिकायत लेकर पुलिस के चक्कर लगा रहा है, लेकिन अब तक उसकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज नहीं किया गया।

मुकदमा दर्ज कर प्रति देने की रखी शर्त

मोबाइल टावर पर चढ़े युवक ने पुलिस से मांग की कि उसके आरोपों के आधार पर तत्काल मुकदमा दर्ज किया जाए और उसकी प्रति उसे उपलब्ध कराई जाए। युवक ने चेतावनी दी कि यदि उसकी मांग पूरी नहीं की गई तो वह टावर से कूदकर आत्महत्या कर लेगा।

Advertisement

पुलिस ने शुरू किया मनाने का प्रयास

घटना की सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर बांसडीह राकेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मोबाइल फोन के माध्यम से युवक से बातचीत कर उसे समझाने और सुरक्षित नीचे उतरने के लिए मनाने का प्रयास किया।

देर तक चला मान-मनौव्वल का दौर

समाचार लिखे जाने तक युवक मोबाइल टावर पर ही मौजूद था और पुलिस उसे सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास में जुटी हुई थी। घटना को लेकर क्षेत्र में लोगों की भारी भीड़ जमा रही तथा सभी की निगाहें पुलिस की कार्रवाई पर टिकी थीं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page