वाराणसी
महापौर ने सिटीजन वूमेन पार्लियामेंट का किया शुभारंभ
वाराणसी: रानी लक्ष्मी बाई की जन्म स्थली , बाबा विश्वनाथ की नगरी सिटीज़न वुमन पार्लियामेंट का शुभारंभ नगर निगम में महापौर अशोक तिवारी के करकमलों से किया गया । इस मौके पर महापौर ने सिटीज़न वुमन पार्लियामेंट का लोगो एवं पोस्टर भी जारी किया । महापौर ने इस अवसर पे कहा कि सच मायने में अब मोदी जी कि संसदीय छेत्र से महिलाओं की राजनैतिक भागीदारी सुनिश्चित हो रही है । 33% की भागीदारी के निम्मित अब महिलाओं को जागरुक करने का वक्त आ गया है ।सिटीज़न वुमन पार्लियामेंट इस दिशा में बेहद कारगर कदम उठा रही है ।
इस ख़ास मौके के लिये विशेष रूप से बैंगलुरु से पधारी सिटीज़न इंडिया की सीईओ स्वाथी चंद्रशेकर ने अभियान की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुवे कहा कि सिटीज़न वुमन पार्लियामेंट महिलाओं के राजनीति में प्रवेश को लेकर गंभीर है और आगामी फरवरी में नई दिल्ली में सिटीज़न वुमन पार्लियामेंट का आयोजन किया जाना है जिसमे राष्ट्रीय स्तर पर देश के विभिन्न इलाकों की महिलाओं एवं युवतीयों का प्रतिभाग सुनिश्चित है ।
कार्यक्रम में उपसभापति सुरेश कुमार चौरसिया, पार्षद सिंधु सोनकर, स्थानीय संयोजक आशुतोष एवं वरिष्ठ टीवी पत्रकार राजेश गुप्ता भी मौजूद थे ।
