Connect with us

पूर्वांचल

महाकुंभःप्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त ने किया ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन का विजिट

Published

on

Loading...
Loading...

भदोही। प्रयागराज संकट तट पर आयोजित होने वाला महाकुंभ-2025 रेल अधिकारियों की व्यस्तता बढ़ा दी है। प्रतिदिन पश्चिमांचल से लेकर पूर्वांचल के रेल खंड से एक-दूसरे छोर की ओर रूख कर रही मेल-एक्सप्रेस ही नहीं बल्कि विशेष सैलून नजरों से ओझल नहीं होतीं। बृहस्पतिवार को सायंकाल रामबाग प्रयागराज से कोलकाता जा रही अप विभूति एक्सप्रेस जैसे ही ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर रूकी प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त एनईआर मुख्यालय गोरखपुर दलबल के साथ उतर कर सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं को परखने में देर नहीं किया। आयुक्त के आने की भनक जैसे ही स्टेशन पर कार्यरत रेल सुरक्षा कर्मियों को लगी भागदौड़ शुरू कर दी। पीआरओ वाराणसी रेल मंडल अशोक कुमार ने बताया कि महाकुंभ की तैयारियों को देखते हुए रेल अधिकारियों का इन दिनों व्यवस्था बढी ही। अलग-अलग विभागों के अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों के प्रति सजग होकर हर तरह की तैयारियों को अंतिम रूप देने में इस लिए लगे हैं कि महाकुंभ के दौरान सभी रूटों से आरक्षित-अनारक्षित ट्रेनों की संख्या बढ़ेगी और यात्रियों को नियंत्रित करने में रेलवे की तकनीकी तैयारियां ही उस समय काम आएंगी। इस बात से इनकार नहीं किया आधुनिकीकरण के तहत दोहरीकरण, विद्युतीकरण सहित ओवरब्रिज, अंडरपास, नदी पुलों का निर्माण भी प्रगति पर है। प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त प्रयागराज तक पहुंचने के बाद वापसी में ज्ञानपुर रोड स्टेशन का विजीट कर रिपोर्ट तैयार किया है। वाराणसी पहुंचने के उपरांत विभागीय बैठक लेकर सुरक्षा व्यवस्था को और गति देने में कसर नहीं रखी। विजिट के समय वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त एस रामकृष्णन आदि रहे।

Loading...
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page