Connect with us

पूर्वांचल

भाजपा कार्यालय पहुंचे सीखड़ प्रभारी मनोज जायसवाल, कार्यकर्ताओं संग किया राजनीतिक मंथन

Published

on

Loading...
Loading...

सीखड़ (मीरजापुर)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आगामी बूथ समिति चुनावों की तैयारी को लेकर मगरहां के स्मृति सभागार में एक कार्यशाला का आयोजन किया। इस कार्यशाला में पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष और बूथ समिति के प्रभारी मनोज जायसवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। कार्यशाला की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष प्रमोद पाण्डेय ने की।

मनोज जायसवाल ने कार्यकर्ताओं को बूथ समिति चुनाव की तैयारी के बारे में विस्तृत जानकारी दी और उन्हें प्रशिक्षित किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है, जो समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलती है। उन्होंने बूथ अध्यक्षों के चयन में विभिन्न समाजों के लोगों को शामिल करने का आह्वान किया।

कार्यशाला में मण्डल महामंत्री विजय पटेल, आनंद शर्मा, विजय नारायण सिंह, रमाशंकर, फुलगेन पटेल, राहुल त्रिपाठी, मार्कण्डेय सिंह, विजय द्विवेदी सहित शक्ति केन्द्र संयोजक, शक्ति केन्द्र चुनाव अधिकारी और सभी मोर्चों के अध्यक्षगण भी उपस्थित रहे।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page