Connect with us

भदोही

भदोही स्थापना दिवस पर कांग्रेसजनों ने पंडित श्यामधर मिश्रा को किया नमन

Published

on

Loading...
Loading...

संघर्ष समिति के सदस्यों का हुआ सम्मान, जनपद निर्माण आंदोलन को बताया ऐतिहासिक

भदोही, 30 जून। जिला कांग्रेस कमेटी भदोही के तत्वावधान में जिला अध्यक्ष वसीम अंसारी की अध्यक्षता में गोपीगंज स्थित पंडित श्यामधर मिश्रा स्मारक पर भदोही स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर जनपद भदोही के सूत्रधार एवं “भदोही के गांधी” कहे जाने वाले स्वर्गीय पंडित श्यामधर मिश्रा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

जनआंदोलन से हुआ था भदोही जनपद का गठन

मुख्य अतिथि एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोऑर्डिनेटर तथा भदोही प्रभारी पंडित दयाशंकर पांडेय ने कहा कि भदोही जनपद का निर्माण किसी एक सरकार की देन नहीं, बल्कि वर्षों तक चले जनआंदोलन और संघर्ष का परिणाम है। उन्होंने कहा कि पंडित श्यामधर मिश्रा के नेतृत्व ने भदोही को नई पहचान दी और उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

विकास और उद्योगों का किया उल्लेख

जिला अध्यक्ष वसीम अंसारी ने कहा कि पंडित श्यामधर मिश्रा का जीवन जनसेवा और विकास को समर्पित रहा। उनके प्रयासों से औराई चीनी मिल, इंदिरा वूलेन मिल, कंबल कारखाना सहित कई उद्योगों की स्थापना हुई, जिससे रोजगार के अवसर बढ़े।

उन्होंने कहा कि 30 जून 1994 को भदोही को जनपद का दर्जा मिला, जो उनके लंबे संघर्ष का परिणाम था।

Advertisement

संघर्ष समिति के सदस्यों का सम्मान

कार्यक्रम के संयोजक पंडित विनोद श्यामधर मिश्रा ने कहा कि जनपद निर्माण आंदोलन का इतिहास आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

इस अवसर पर संघर्ष समिति के वरिष्ठ सदस्यों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में डॉ. राजेंद्र कुमार दुबे ‘राजन’, माबूद खान, पंडित दीनानाथ दुबे, मिथिलेश द्विवेदी सहित अन्य लोग शामिल रहे।

बड़ी संख्या में कांग्रेसजन रहे उपस्थित

कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव अवधेश पाठक ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेसजन, स्थानीय गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे, जिनमें दिलीप मिश्र, सुरेश गौतम, त्रिलोकीनाथ बिंद, राजाराम दुबे, अंकुर मिश्र, अनीश शेख सहित कई लोग शामिल थे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page