Connect with us

वाराणसी

ब्लॉक स्तरीय विज्ञान क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी| राष्ट्रीय आविष्कार योजना कार्यक्रम के अंतर्गत ब्लॉक संसाधन केंद्र सेवापुरी वाराणसी में उच्च प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों के लिए विज्ञान क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी सेवापुरी वाराणसी संजय कुमार यादव ने कहा कि आप सभी एक किशोर वैज्ञानिक के रूप में अपने विद्यालय का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। आप यहां से प्रेरित होकर जाएं पूरे विश्व को अपने आविष्कार से चमत्कृत करें।
क्विज प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालयों से कुल 154 प्रतिभागी शामिल हुए। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान 4 बच्चों ने प्राप्त किये। इसमें साक्षी पटेल कक्षा 6 कम्पोजिट विद्यालय बेसहूपुर, आदर्श कुमार यादव कक्षा 7 कम्पोजिट विद्यालय अदमापुर, ज्योति पटेल कक्षा 8 कम्पोजिट विद्यालय अदमापुर , रवि कक्षा 8, पूर्व माध्यमिक विद्यालय ठठरा एवं द्वितीय स्थान कुल 6 बच्चों ने प्राप्त किऐ । जिसमें आशुतोष त्रिपाठी कक्षा 8 पूर्व माध्यमिक विद्यालय ठठरा , रूबी सिंह कंपोजिट विद्यालय गैरहा, अनुकल्प त्रिपाठी कक्षा 8 पूर्व माध्यमिक विद्यालय ठठरा, सुंदर पाल पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिखडी, मीना यादव कक्षा 8 कम्पोजिट विद्यालय अदमापुर, आदर्श कक्षा 6 कंपोजिट विद्यालय चित्रसेनपुर इन सभी बच्चों को एक मोमेंटो, प्रमाण पत्र एवं एक्टीव लर्न पुस्तक और इन्हें मॉडल बनाने के लिए ₹600 नगद पुरस्कार दिया गया। समस्त प्रतिभागियों को प्रतियोगिता प्रमाण पत्र दिया गया। मेघा सूची के अनुसार 50 बच्चों को नवंबर में एक्सपोजर विजिट में ले जाया जाएगा।
इस अवसर पर दूसरी ओर अगस्ता इंटरनेशनल फाउंडेशन द्वारा विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी लगाया गया। बच्चेे उत्साह के साथ इसमें शामिल हुए और खानपान के साथ मस्ती किए। इस अवसर पर पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष काशीनाथ यादव एवं मंत्री शैलेंद्र विक्रम सिंह ए.आर.पी गिणत शिवकुमार मिश्र, विज्ञान ए.आर.पी. दिनेश कुमार सोनकर एवं 100 से अधिक विज्ञान/गणित शिक्षक उपस्थित रहे।

Loading...
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page