Connect with us

गाजीपुर

बिना हवा-पानी के फाल्ट हुई मेनलाइन, 14 घंटे से बिजली गुल

Published

on

Loading...
Loading...

नंदगंज क्षेत्र में पेयजल संकट, किसान भी परेशान; बार-बार खराब हो रही सादात-नंदगंज मेनलाइन

नंदगंज-गाजीपुर। सादात पावर हाउस से नंदगंज विद्युत उपकेंद्र को आने वाली मेनलाइन में सोमवार की मध्यरात्रि बिना हवा-पानी के ही फाल्ट हो गया। इससे नंदगंज क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति करीब 14 घंटे से ठप है। लगातार बिजली बाधित रहने से मंगलवार सुबह लोगों को पेयजल के लिए भी परेशानी उठानी पड़ी। घरों में लगे विद्युत पंप नहीं चलने से पानी की समस्या उत्पन्न हो गई।

बताया गया कि विद्युत कर्मी मंगलवार सुबह करीब 10 बजे मौके पर पहुंचे और मेनलाइन में फाल्ट खोजने का काम शुरू किया। हालांकि फाल्ट कब तक ठीक होगा, इसकी कोई निश्चित जानकारी नहीं मिल सकी। इससे उपभोक्ताओं में नाराजगी बनी हुई है।

बार-बार फाल्ट से परेशान उपभोक्ता

ग्रामीणों का कहना है कि सादात से नंदगंज आने वाली मेनलाइन में आए दिन खराबी होती रहती है। इसके बावजूद विभाग की ओर से समस्या के स्थायी समाधान के लिए गंभीर प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। बिना मौसम खराब हुए भी लाइन में फाल्ट होने से लोगों को घंटों बिजली कटौती झेलनी पड़ रही है।

किसानों की बढ़ी परेशानी

क्षेत्र में बारिश नहीं होने के कारण धान की फसल की सिंचाई पंपिंग सेट के सहारे की जा रही है। ऐसे में लंबे समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीणों ने जर्जर और बार-बार फाल्ट होने वाली मेनलाइन की जांच कराने तथा समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page