Connect with us

बलिया

बिजली और जलनिकासी की समस्या को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन

Published

on

Loading...
Loading...

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, विद्युत आपूर्ति और नालों की सफाई की उठाई मांग

बलिया। प्रेमचक उर्फ उमरगंज में अनियमित विद्युत आपूर्ति, लो वोल्टेज और जलनिकासी की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने जिला कांग्रेस कमेटी के प्रभारी अबुल फैज के नेतृत्व में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र समाधान की मांग की।

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र को सिविल लाइन टाउन-4 फीडर से जोड़ने के बाद से बिजली व्यवस्था लगातार प्रभावित है। बार-बार बिजली कटौती और वोल्टेज में उतार-चढ़ाव के कारण छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, जबकि घरेलू विद्युत उपकरण भी खराब हो रहे हैं। उन्होंने फीडर और ट्रांसफार्मरों की तकनीकी जांच कराने तथा जर्जर विद्युत तारों को बदलने की मांग की।

ज्ञापन में कटहल नाला और पौहारीपुर नाला में सिल्ट जमा होने तथा अतिक्रमण के कारण बरसात में जलभराव की गंभीर समस्या का भी उल्लेख किया गया। ग्रामीणों ने नालों की सफाई, सिल्ट निकासी और अतिक्रमण हटाकर स्थायी जलनिकासी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग उठाई।

जिला कांग्रेस कमेटी के प्रभारी अबुल फैज ने जिलाधिकारी से संबंधित विभागों द्वारा मौके का निरीक्षण कर समयबद्ध कार्ययोजना के तहत दोनों समस्याओं का स्थायी समाधान कराने का अनुरोध किया।

Advertisement

इस दौरान फरहान खान, सैफ खान, दिलजान अहमद, शाहिद खान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page