Connect with us

बलिया

पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर गौ-तस्कर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Published

on

Loading...
Loading...

वाहन चेकिंग के दौरान मुठभेड़, आरोपी गिरफ्तार

फायरिंग के जवाब में पुलिस की कार्रवाई, तमंचा और स्कॉर्पियो बरामद

बलिया। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने शुक्रवार देर रात मुठभेड़ के दौरान एक हिस्ट्रीशीटर एवं वांछित गौ-तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में शिवरामपुर घाट रोड स्थित ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि थाना फेफना से गौ-तस्करी के मामले में वांछित आरोपी काले रंग की स्कॉर्पियो से महावीर घाट की ओर आ रहा है।

पुलिस ने जब वाहन रोकने का प्रयास किया तो चालक ने स्कॉर्पियो मोड़कर किनाराम घाट की ओर भागने की कोशिश की। पीछा करने पर आरोपी ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी।

Advertisement

इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी मदन मोहन उर्फ डब्ल्यू उर्फ बबलू यादव (27) निवासी इच्छा चौबे का पूरा, थाना नरही के दाहिने पैर में गोली लग गई और उसे पकड़ लिया गया।

पुलिस के अनुसार आरोपी हिस्ट्रीशीटर है और थाना फेफना से गौ-तस्करी के मामले में वांछित था। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में कुल 18 मुकदमे दर्ज हैं।

बरामदगी में एक .315 बोर तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और बिना नंबर की स्कॉर्पियो शामिल है। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page