Connect with us

मनोरंजन

बाहुबली के लाइफ में देवसेना की होगी एंट्री ? फैंस को दिया हिंट

Published

on

Loading...
Loading...

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास ने शुक्रवार को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक स्टोरी शेयर की है। इस इंस्टा स्टोरी में उन्होंने लिखा है, डार्लिंग आखिरकार हमारी लाइफ में कोई खास आने वाला है, इंतजार करिए। साउथ सिनेमा के एक्टर के इस पोस्ट ने फैंस के बीच सस्पेंस बढ़ा दिया है। ऐसे में अब प्रभास के प्रशसंकों को इस बात का इंतजार है कि कब वह इस पोस्ट के राज से पर्दा उठाएंगे।

प्रभास के पोस्ट को देखकर ये कयास लगने शुरू हो गए हैं, क्या ऑन स्क्रीन बाहुबली के जीवन में देवसेना की एंट्री होने वाली है। इससे पहले आदिपुरुष फिल्म को दौरान ये चर्चाएं भी तेज हुई थीं कि प्रभास अपनी को-स्टार कृति सेनन को डेट कर रहे हैं। हालांकि बाद ये खबरें महज अफवाह साबित हुई।

वर्कफ्रंट की बात करें तो, प्रभास को सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करते देखने के लिए उनके फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कल्कि 2898 एडी फिल्म के जरिए वह कमबैक करने के लिए तैयार हैं। प्रभास की ये बहुचर्चित फिल्म 27 जून 2024 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। इसको लेकर सिने प्रेमियों में जबरदस्त हाइप देखने को मिल रहा है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page