Connect with us

गोरखपुर

बारिश के मौसम में बिजली से रहें सतर्क, सुरक्षा नियमों का पालन करें: जेई

Published

on

Loading...
Loading...

विद्युत विभाग की अपील, खंभों और ट्रांसफार्मरों से दूरी बनाए रखें, किसी भी खराबी की तुरंत दें सूचना

गोरखपुर। बरसात के मौसम को देखते हुए विद्युत विभाग ने आमजन से बिजली जनित दुर्घटनाओं से बचने के लिए विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। नगर क्षेत्र के अवर अभियंता अजय कुमार कन्नौजिया और ग्रामीण क्षेत्र के अवर अभियंता सत्येंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देश जारी करते हुए लोगों से विद्युत व्यवस्था को सुरक्षित बनाए रखने में सहयोग करने का आग्रह किया।

खंभों और बिजली की लाइनों से रहें दूर

दोनों अधिकारियों ने कहा कि बारिश के दौरान बिजली के खंभों, ट्रांसफार्मरों और विद्युत लाइनों के आसपास विशेष सावधानी बरतें। किसी भी बिजली के खंभे को न छुएं, खंभों से पशुओं को न बांधें और बिजली की लाइनों के नीचे किसी भी प्रकार का कार्यक्रम आयोजित न करें।

उन्होंने कहा कि यदि किसी खंभे में स्पार्किंग हो रही हो, बिजली का तार टूटकर गिर गया हो या लाइन ढीली दिखाई दे रही हो तो इसकी सूचना तत्काल संबंधित फीडर इंचार्ज, अवर अभियंता या निकटतम विद्युत उपकेंद्र को दें।

जलभराव और हाईटेंशन लाइन से बरतें सावधानी

विद्युत विभाग ने लोगों से अपील की है कि बारिश के दौरान यदि किसी बिजली के खंभे के आसपास पानी भरा हो या तेज चिंगारी दिखाई दे रही हो तो उस स्थान से दूर रहें और अन्य लोगों को भी सतर्क करें।

Advertisement

साथ ही ट्रांसफार्मर या हाईटेंशन लाइन पर कोई वस्तु न फेंकें, बिजली के तारों के पास स्थित पेड़ों पर न चढ़ें तथा खेतों में लगे बिजली के खंभों से सुरक्षित दूरी बनाकर ही कृषि कार्य करें।

घरों में कराएं सुरक्षित विद्युत फिटिंग

अधिकारियों ने सलाह दी कि घरों में मानक गुणवत्ता की विद्युत फिटिंग और उचित अर्थिंग कराएं तथा केवल आईएसआई प्रमाणित विद्युत उपकरणों का ही उपयोग करें। इसके अलावा बड़े वाहनों की छत पर यात्रा न करें और भवन निर्माण के दौरान बिजली की लाइनों से पर्याप्त दूरी बनाए रखें।

थोड़ी सावधानी से टल सकती हैं दुर्घटनाएं

विद्युत विभाग ने कहा कि थोड़ी-सी सतर्कता अपनाकर बिजली से होने वाली दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है। किसी भी विद्युत संबंधी समस्या या खराबी की सूचना तत्काल विभाग को देकर अपनी और दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page