Connect with us

वाराणसी

बारात के झगड़े ने ली जान, सड़क किनारे मिला युवक का शव

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जिले के सिंधोरा थाना क्षेत्र में बारात के दौरान हुए विवाद के बाद एक युवक की हत्या कर दी गई। बारात से लौटते समय आरोपियों ने युवक के सिर और चेहरे को पत्थर से कुचल दिया। इसके बाद शव को सड़क किनारे फेंककर आरोपी फरार हो गए। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी।

इस दौरान आसपास के लोगों ने युवक की पहचान रोहित राजभर (25) के रूप में की। वह मूल रूप से चंदवक थाना क्षेत्र का रहने वाला था। इन दिनों रोहित अपने ननिहाल कस्तमपुरा (सारनाथ) में रह रहा था। हत्या की सूचना मिलते ही परिजनों के साथ आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सभी ने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस उन्हें समझाने का प्रयास कर रही थी लेकिन लोग अपनी मांगों को लेकर डटे रहें।

युवक की हत्या की सूचना के बाद ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। युवक की हत्या की सूचना के बाद ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। परिजनों और पुलिस के बीच कहासुनी हो गई। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। परिजनों और पुलिस के बीच कहासुनी हो गई। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। रोहित राजभर की मां रोते-रोते बेसुध हो गई। रोहित राजभर की मां रोते-रोते बेसुध हो गई।

परिजनों के मुताबिक, रोहित 5 मई को एक बारात में शामिल होने गया था, जहां उसका किसी से विवाद हो गया था। रात में जब वह वापस लौट रहा था, तभी बसंतपुर (चकदुल्ला) के पास कुछ अज्ञात लोगों ने उसे रोक लिया। आरोप है कि हमलावरों ने रोहित को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा, जिससे उसके सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी शव को सड़क किनारे फेंककर उसकी बाइक भी तोड़ते हुए फरार हो गए।

बुधवार सुबह परिजनों को सूचना मिली कि रोहित का शव सड़क किनारे पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए। गुस्साए परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। इससे यातायात बाधित हो गया और मौके पर तनाव की स्थिति बन गई।

Advertisement

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाकर शांत कराने का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। हालांकि, परिजन अब भी अपनी मांगों को लेकर सड़क पर बैठे रहें। इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

मृतक रोहित के भाई किशन राजभर ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत पत्र में किशन राजभर ने कहा- मेरे भाई की हत्या साजिश के तहत की गई है। घटना से पहले रोहित को व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम के जरिए कई बार धमकियां मिल चुकी थीं। वहीं, पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page