गोरखपुर
बांस काटने के विवाद में मां-बेटी से मारपीट, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज
पट्टीदारों पर लाठी-डंडे से हमला करने का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच
हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र के सुरसा गांव का मामला, घायलों को भेजा गया अस्पताल
हरपुर-बुदहट। थाना क्षेत्र के ग्राम सुरसा में बांस काटने को लेकर हुए विवाद में मां-बेटी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ग्राम सुरसा निवासी गीतांजलि मिश्रा पत्नी राम नरेश मिश्र ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि 16 जुलाई की शाम करीब साढ़े चार बजे बांस काटने को लेकर उनके पट्टीदार चन्दरानी देवी पत्नी शरद मिश्र और उनकी पुत्री शगुन मिश्रा ने विवाद किया।
आरोप है कि दोनों ने गीतांजलि मिश्रा और उनकी पुत्री आदिति मिश्रा के साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल मां-बेटी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा।
बीएनएस की धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा
पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर चन्दरानी देवी और शगुन मिश्रा के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 352 और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार पाठक ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच-पड़ताल की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
