Connect with us

गाजीपुर

बहरियाबाद पुलिस ने 50 पाउच अवैध शराब के साथ महिला को किया गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

एसबीएम कॉलेज के पास चेकिंग के दौरान हुई कार्रवाई, आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज

अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस की कार्रवाई जारी

गाजीपुर। अपराध एवं अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बहरियाबाद थाना पुलिस ने 50 पाउच अवैध शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्ता के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, 11 जुलाई 2026 की रात उपनिरीक्षक उमेश चन्द्र यादव अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग और भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान एसबीएम कॉलेज से पहले एक महिला संदिग्ध अवस्था में दिखाई दी। तलाशी लेने पर उसके पास से 50 पाउच अवैध शराब बरामद हुई।

गिरफ्तार महिला की पहचान उजाला देवी (35 वर्ष) पत्नी रमेश चन्द्र यादव, निवासी नौरंगाबाद, थाना बहरियाबाद, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई। पुलिस ने उसके विरुद्ध मु0अ0सं0 112/2026 के तहत धारा 60 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Advertisement

इस कार्रवाई को उपनिरीक्षक उमेश चन्द्र यादव ने अपनी पुलिस टीम के साथ अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराध एवं अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page