Connect with us

गाजीपुर

बहरियाबाद उप डाकघर मूलभूत सुविधाओं से वंचित, लोगों को हो रही परेशानी

Published

on

Loading...
Loading...

निजी भवन के अभाव में वर्षों से सीमित संसाधनों के सहारे संचालित हो रहा उप डाकघर

बहरियाबाद (गाजीपुर)। बहरियाबाद स्थित उप डाकघर पिछले लगभग डेढ़ दशक से अधिक समय से संचालित हो रहा है, लेकिन आज तक इसका अपना भवन नहीं बन सका है। वर्तमान में यह एक छोटे से किराए के कार्यालय में सीमित संसाधनों के साथ संचालित हो रहा है, जिससे क्षेत्रीय लोगों को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

डाक और वित्तीय सेवाओं के लिए भटक रहे लोग

स्थानीय लोगों का कहना है कि उप डाकघर में कई महत्वपूर्ण सेवाएं उपलब्ध नहीं होने के कारण उन्हें निजी कोरियर सेवाओं या दूर स्थित मुख्य डाकघर का सहारा लेना पड़ता है। मुख्य डाकघर से डाक समय पर न पहुंच पाने के कारण लोगों को आवश्यक पत्र और दस्तावेज विलंब से प्राप्त होते हैं।

भारतीय डाक विभाग का उप डाकघर मुख्य डाकघर और ग्रामीण शाखा डाकघरों के बीच महत्वपूर्ण कड़ी माना जाता है। सामान्यतः यहां ग्राहकों को बचत खाता, आवर्ती जमा, सावधि जमा, मासिक आय योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, पब्लिक प्रोविडेंट फंड (पीपीएफ), वरिष्ठ नागरिक बचत योजना तथा महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।

Advertisement

स्पीड पोस्ट और पंजीकृत डाक सुविधा का अभाव

क्षेत्रवासियों के अनुसार बहरियाबाद उप डाकघर से स्पीड पोस्ट, पंजीकृत डाक और साधारण डाक बुकिंग जैसी महत्वपूर्ण सेवाएं प्रभावी रूप से उपलब्ध नहीं हैं। इसके चलते लोगों को छोटे-छोटे कार्यों के लिए भी दूर स्थित मुख्य डाकघर जाना पड़ता है, जिससे समय और धन दोनों की अतिरिक्त लागत उठानी पड़ती है।

आधार अपडेट और बीमा सेवाओं की भी कमी

स्थानीय लोगों का कहना है कि उप डाकघर में नया आधार कार्ड बनाने अथवा मोबाइल नंबर, पता आदि अपडेट कराने की सुविधा उपलब्ध नहीं है। इसके अलावा डाक जीवन बीमा और ग्रामीण डाक जीवन बीमा जैसी योजनाओं का लाभ भी लोगों को आसानी से नहीं मिल पा रहा है।

ग्रामीणों ने सुविधाओं के विस्तार की उठाई मांग

Advertisement

क्षेत्रीय नागरिकों का कहना है कि वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) तथा अन्य भुगतान सेवाओं को भी प्रभावी ढंग से संचालित किया जाना चाहिए। बहरियाबाद और आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों के लिए यह उप डाकघर एक महत्वपूर्ण केंद्र है, इसलिए यहां सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जानी चाहिए।

डिजिटल युग में भी डाक विभाग पर कायम है भरोसा

ग्रामीणों और वरिष्ठ नागरिकों का कहना है कि आज के डिजिटल युग में भी भारतीय डाक विभाग पर उनका भरोसा कायम है। ऐसे में बहरियाबाद उप डाकघर को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित कर निजी भवन उपलब्ध कराया जाना समय की आवश्यकता है, ताकि क्षेत्र के लोगों को बेहतर और सुगम सेवाएं मिल सकें।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page