Connect with us

कोरोना

बरेका कर्मशाला में आयोजित विशेष बूस्टर डोज कैम्प में 400 बरेका कर्मियों का टीकाकरण

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। बरेका महाप्रबंधक अंजली गोयल के निर्देशन में कर्मचारियों में आत्मविश्वास एवं रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से आज को प्रमुख मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० देवेश कुमार के कुशल नेतृत्व में बरेका मेडिकल टीम द्वारा विशेष बुस्टर डोज टीकाकरण कैम्प आयोजित किया गया । बरेका कर्मशाला स्थित मंथन केन्द्र पर कोविशील्ड तथा कोवैक्सिन टीके हेतु दो विशेष काउण्टर की व्यवस्था की गई थी। जिसमें 400 कर्मियों का टीकाकरण किया गया।

Loading...

वेक्सिनेशन कार्यक्रम में प्रमुख मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० देवेश कुमार के अतिरिक्त मंडल चिकित्सा अधिकारी डा० तन्मय आनन्द. बरेका कर्मचारी नेता कृष्ण मोहन तिवारी एवं बरेका कर्मचारी परिषद् सदस्य सुशील सिंह ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कर कोविड अनुरूप व्यवहार के अमल पर कर्मियों को प्रेरित किया एवं कर्मचारियों में टीकाकरण के प्रति जागरूक किया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page