Connect with us

गोरखपुर

बढ़ती चोरी की घटनाओं पर पुलिस सख्त, जगदीशपुर में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे

Published

on

Loading...
Loading...

चौकी प्रभारी गौरव तिवारी की पहल से मुख्य बाजार और अंडरपास आए निगरानी के दायरे में

संदिग्ध गतिविधियों पर रखी जाएगी पैनी नजर, सुरक्षा व्यवस्था हुई और मजबूत

गोरखपुर। एम्स थाना क्षेत्र के अंतर्गत जगदीशपुर में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए स्थानीय पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ कर दिया है। जगदीशपुर चौकी के नए प्रभारी गौरव तिवारी ने क्षेत्र में अपराध नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए विभिन्न संवेदनशील और संदिग्ध स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं।

क्षेत्र का सर्वे कर चिन्हित किए गए संवेदनशील स्थान

पदभार ग्रहण करने के बाद चौकी प्रभारी गौरव तिवारी ने पूरे क्षेत्र का निरीक्षण किया और ऐसे स्थानों को चिन्हित किया जहां चोरी और अन्य आपराधिक गतिविधियों की आशंका बनी रहती थी। इसके बाद सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से मुख्य बाजार के प्रमुख चौराहों, मोड़ों तथा अंडरपासों पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित कराए गए।

इन कैमरों के माध्यम से अब क्षेत्र में आने-जाने वाले लोगों और संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा सकेगी, जिससे अपराधियों की पहचान और उन पर कार्रवाई करना आसान होगा।

Advertisement

स्थानीय नागरिकों ने जताया संतोष और आभार

पुलिस की इस जनहितैषी पहल का स्थानीय लोगों ने स्वागत किया है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि सीसीटीवी कैमरों के लगने से चोरी की घटनाओं में कमी आएगी और असामाजिक तत्वों में भय का माहौल बनेगा।

स्थानीय नागरिकों ने चौकी प्रभारी गौरव तिवारी तथा पुलिस विभाग के इस त्वरित और सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया है।

अपराध नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

पुलिस अधिकारियों का मानना है कि आधुनिक तकनीक के उपयोग से क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। जगदीशपुर में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे न केवल अपराध की रोकथाम में सहायक होंगे, बल्कि किसी भी घटना की जांच में महत्वपूर्ण साक्ष्य के रूप में भी काम करेंगे।

क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में पुलिस की इस पहल को एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page