अपराध
बड़ागाँव पुलिस ने 15 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Loading...
Loading...
वाराणसी:अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन व अपर पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन के पर्यवेक्षण में तथा सहायक पुलिस आयुक्त पिण्डरा के कुशल नेतृत्व में थाना बड़ागाँव पुलिस द्वारा मुखबीर की सूचना पर करवल बस्ती बड़ागाँव पर दविश देकर 15 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ अभियुक्त मनीष पासवान पुत्र रामजस पासवान निवासी ग्राम कुसमुरा थाना बडागाँव जनपद वाराणसी को गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बड़ागाँव पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 386/2023 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
Loading...
Continue Reading
