Connect with us

गोरखपुर

फर्जी दस्तावेजों से दो पासपोर्ट बनवाने का आरोप, एक गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

नाम, पता और जन्मतिथि बदलकर पासपोर्ट हासिल करने का आरोप, गगहा पुलिस की कार्रवाई

धोखाधड़ी व कूटरचना समेत पासपोर्ट अधिनियम की धाराओं में दर्ज है मुकदमा

गोरखपुर। गगहा थाना पुलिस ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर नाम, पता और जन्मतिथि बदलकर दो पासपोर्ट बनवाने के आरोप में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी बांसगांव के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार, थाना गगहा पर दर्ज मु0अ0सं0 209/2026 में भारतीय दंड संहिता की धारा 419, 420, 467, 468, 471 तथा पासपोर्ट अधिनियम की धारा 12(1)(बी) के तहत वांछित अभियुक्त अल्ताफ पुत्र गयाशुद्दीन, निवासी ग्राम बड़गो, थाना गगहा, जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, अभियुक्त पर आरोप है कि उसने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर अपनी पहचान संबंधी विवरण, जैसे नाम, पता और जन्मतिथि में बदलाव कर दो अलग-अलग पासपोर्ट बनवा लिए थे। मामले की शिकायत मिलने पर गगहा थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

Advertisement

प्रभारी निरीक्षक गगहा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक मेराज अहमद एवं पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page