Connect with us

अपराध

प्रेमिका ने प्रेमी के किए चार टुकड़े, सहेली के घर में किया दफन

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट -‌ सुभाष चंद्र सिंह

प्रतापगढ़। एक शादीशुदा महिला ने अपने प्रेमी को बिहार से बुलाकर उसके शरीर के 4 टुकड़े करके लाश को अपनी सहेली के घर में गड्ढा खोदकर दफ़न कर दिया। फतनपुर की पुष्पा का प्रेम प्रसंग बिहार के शिवनाथ से चल रहा था। शिवनाथ एक माह पहले प्रतापगढ़ आया था। पुष्पा ने उसे अपनी सहेली पूनम के घर ठहरा दिया था। जहाँ पुष्पा, उसके पति विनोद, सहेली पूनम और  चिन्ता मनी ने मिलकर शिवनाथ के शरीर के 4 टुकड़े करके शव दफ़न कर दिया।

Loading...

इस घटना को खुलासा तब हुआ जब मृतक के परिवार ने पुलिस में कंप्लेंट की। बिहार पुलिस ने जब इस केस का इन्वेस्टिगेशन किया तब एक के बाद एक परत खुलती गई और पुलिस कातिलों तक पहुंच गई। पता चला की प्रेमी शिवनाथ से उसके अवैध संबंध थे। वह उसे अकेले में मिलने के लिए हमेशा परेशान करता था। जिससे परेशान आकर पुष्पा ने बड़ा कदम उठा लिया और अपने प्रेमी को ठिकाने लगा दिया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page