Connect with us

गाजीपुर

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से पथ विक्रेताओं को मिल रहा आर्थिक संबल

Published

on

Loading...
Loading...

लोक कल्याण मेले में ऋण वितरण व नए आवेदनों का पंजीकरण जारी, 30 जून तक चलेगा विशेष अभियान

बिना गारंटी ऋण से बढ़ेगा कारोबार, नगर पालिका ने अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की

गाजीपुर। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत नगर पालिका परिषद गाजीपुर कार्यालय में आयोजित लोक कल्याण मेला शहरी पथ विक्रेताओं के आर्थिक सशक्तिकरण का प्रभावी माध्यम बनकर उभर रहा है। मेले के दौरान विभिन्न राष्ट्रीयकृत बैंकों द्वारा पात्र लाभार्थियों को ऋण वितरित किया जा रहा है, वहीं नए आवेदनों का पंजीकरण भी किया जा रहा है।

यह विशेष अभियान 1 जून से शुरू होकर 30 जून तक संचालित रहेगा। अभियान के अंतर्गत रेहड़ी, पटरी, ठेला एवं फुटपाथ पर छोटे व्यवसाय करने वाले पात्र पथ विक्रेताओं को विभिन्न बैंकों के सहयोग से ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे उन्हें अपने व्यवसाय के विस्तार, कार्यशील पूंजी की व्यवस्था तथा आय बढ़ाने का अवसर मिलेगा।

बैंकों के अधिकारी पात्र लाभार्थियों के आवेदनों का सत्यापन कर स्वीकृति प्रदान कर रहे हैं तथा ऋण राशि सीधे उनके खातों में भेजी जा रही है। नगर पालिका प्रशासन ने सभी पथ विक्रेताओं से लोक कल्याण मेले में पहुंचकर योजना की जानकारी लेने और इसका लाभ उठाने की अपील की है।

Advertisement

नगर पालिका परिषद गाजीपुर की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल तथा अधिशासी अधिकारी डॉ. धीरेंद्र कुमार राय ने संयुक्त रूप से कहा कि सभी शहरी पथ विक्रेता नगर पालिका कार्यालय में संपर्क कर प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि योजना के माध्यम से कार्यशील पूंजी बढ़ाकर विक्रेता अपने व्यवसाय को मजबूत कर आत्मनिर्भर बन सकते हैं।

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का उद्देश्य रेहड़ी, पटरी और फुटपाथ पर व्यवसाय करने वाले शहरी पथ विक्रेताओं को बिना किसी गारंटी के कार्यशील पूंजी हेतु ऋण उपलब्ध कराना है, जिससे वे आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बन सकें।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page