Connect with us

गाजीपुर

खेतों से समरसेबल और मोटर चोरी, किसानों में दहशत

Published

on

Loading...
Loading...

एक ही रात में तीन किसानों के सिंचाई उपकरण ले उड़े चोर

पुलिस जांच में जुटी, ग्रामीणों ने शीघ्र गिरफ्तारी की मांग उठाई

गाजीपुर। थाना क्षेत्र के कनुवान गांव में गुरुवार रात चोरों ने किसानों के खेतों में लगे सिंचाई उपकरणों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। एक ही रात में तीन किसानों के खेतों से समरसेबल और मोटर चोरी होने से गांव में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार किसान सुनील राय और मनीष राय के खेतों में लगी समरसेबल तथा रामाशंकर राय के खेत में लगा मोटर चोर खोलकर फरार हो गए। शुक्रवार सुबह खेतों पर पहुंचे किसानों ने उपकरण गायब देखे तो उनके होश उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई।

लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से किसानों में असुरक्षा की भावना बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि सिंचाई उपकरणों की चोरी से उन्हें आर्थिक नुकसान के साथ-साथ खेती-बाड़ी के कार्यों में भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Advertisement

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उपनिरीक्षक मोरध्वज दुबे ने बताया कि किसानों की ओर से प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है तथा चोरों की तलाश में आसपास के क्षेत्रों में छानबीन की जा रही है।

ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से चोरी की बढ़ती घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page