Connect with us

वाराणसी

प्रधानमंत्री मोदी ने काशी को दी 3884 करोड़ की सौगात

Published

on

Loading...
Loading...

बोले – महादेव की नगरी पूर्वांचल के विकास की नई लकीर खींच रही है

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र काशी को एक बार फिर बड़ी सौगात दी है। यूपी सरकार के आठ साल पूरे होने के अवसर पर पीएम मोदी वाराणसी पहुंचे और मेहंदीगंज जनसभा स्थल से 3884.18 करोड़ रुपये की 44 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इसमें 1629.13 करोड़ की 19 योजनाओं का उद्घाटन और 2255.05 करोड़ की 25 नई परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

इस मौके पर प्रधानमंत्री ने अमूल से जुड़ी बनास डेयरी के लाखों डेयरी किसानों को 106 करोड़ रुपये का बोनस प्रदान किया। इसके अलावा तीन जीआई टैग प्राप्त उत्पादों के प्रमाणपत्र भी वितरित किए गए। 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान वय वंदना कार्ड देकर उन्हें स्वास्थ्य सुविधा की सौगात भी दी गई।

Advertisement

प्रधानमंत्री मोदी ने हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ सभा को संबोधित करते हुए कहा कि काशी में विकास अब एक उत्सव का रूप ले चुका है। उन्होंने कहा कि कल हनुमान जन्मोत्सव है और आज संकटमोचन महाराज की नगरी में विकास कार्यों का उत्सव मनाया जा रहा है। पीएम ने कहा कि बीते 10 वर्षों में बनारस ने न केवल आधुनिक विकास को अपनाया है, बल्कि अपनी विरासत को भी सहेजा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि काशी अब पूर्वांचल के आर्थिक नक्शे पर एक मजबूत केंद्र बन चुका है और महादेव की यह नगरी पूरे क्षेत्र के विकास की नई लकीर खींच रही है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page