गोरखपुर
प्रतिभा विकास फाउंडेशन ने हरपुर प्राथमिक विद्यालय में किया पौधारोपण
हरित भविष्य का लिया संकल्प, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
गोरखपुर। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से प्रतिभा विकास फाउंडेशन के तत्वावधान में हरपुर प्राथमिक विद्यालय परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
यह अभियान भाजपा नेता एवं गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी राजेश पाण्डेय की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। पौधारोपण के दौरान उपस्थित लोगों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प भी लिया।
कार्यक्रम में हरपुर ग्राम प्रधान मदन मुरारी गुप्ता, ममता, प्रीति, विनोद पाण्डेय, जय ओझा, गर्वित, सदरे आलम सहित अनेक क्षेत्रीय नागरिक एवं फाउंडेशन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं। जलवायु परिवर्तन और बढ़ते प्रदूषण से बचाव के लिए प्रत्येक नागरिक को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी सुरक्षा करने का संकल्प लेना चाहिए। प्रतिभा विकास फाउंडेशन ने लोगों से पर्यावरण संरक्षण के इस जनअभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।
