Connect with us

गाजीपुर

पॉक्सो एक्ट सहित कई धाराओं में नामजद आरोपी गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। जिले के नंदगंज थाना क्षेत्र में पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा के निर्देश पर एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी भुड़कुड़ा के पर्यवेक्षण में अपराध की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। उपनिरीक्षक संतोष कुमार यादव और आरक्षी दिनेश सिंह की टीम ने थाना नंदगंज पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 221/2025 में वांछित बाल अपचारी अमरनाथ बिंद को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तारी की कार्रवाई मुखबिर की सटीक सूचना पर की गई, जिसमें बताया गया था कि नामित आरोपी पहलवानपुर पुलिया के पास देखा गया है। पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर अमरनाथ बिंद पुत्र राजकेशव बिंद, निवासी ग्राम पठानपुर, थाना नंदगंज, गाजीपुर (उम्र लगभग 17 वर्ष) को नियमानुसार शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया।

Loading...

उक्त बाल अपचारी पर धारा 65(2), 191(2), 115(2), 333, 351(3) बीएनएस तथा POCSO एक्ट की धाराओं 5L/6 और 5M/6 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत है। यह मुकदमा पीड़िता कमली देवी पत्नी शोभनाथ द्वारा थाना नंदगंज में दर्ज कराया गया था।

गिरफ्तार किए गए बाल अपचारी को नियमानुसार किशोर न्याय बोर्ड गाजीपुर के समक्ष प्रस्तुत कर बाल सुधार गृह भेजे जाने की प्रक्रिया पूर्ण की जा रही है। इस गिरफ्तारी को उपनिरीक्षक संतोष कुमार यादव एवं आरक्षी दिनेश सिंह की संयुक्त टीम द्वारा अंजाम दिया गया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page