Connect with us

अपराध

पूर्व सांसद उमाकांत और दो बेटों पर केस दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

जौनपुर (शाहगंज)। नगर के पूर्व चेयरमैन ओमप्रकाश जायसवाल ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक अजयपाल शर्मा को तहरीर देकर पूर्व सांसद उमाकांत यादव व उनके दो बेटों पर रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। एसपी के आदेश पर स्थानीय पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Loading...

भाजपा नेता पूर्व चेयरमैन ओमप्रकाश जायसवाल और पूर्व चेयरमैन पति प्रदीप जायसवाल पुत्रगण प्यारे लाल जायसवाल व्यवसाय और सामाजिक राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने जौनपुर के पुलिस अधीक्षक को तहरीर देकर आरोप लगाया कि दबंग भूमाफिया अपराधिक गतिविधियों में शामिल रहने वाले उमाकांत यादव और उनके बेटे रविकांत यादव और दिनेशकांत यादव कई दिनों से रंगदारी मांग रहे हैं। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

इस संबंध में पहले भी उनको जान से मारने की धमकी दी गई थी। इसकी शिकायत कोतवाली में 1 नवंबर 2021 को जन सुनवाई के माध्यम से दिया गया था। उस दौरान पीड़ित को सुरक्षा मुहैया कराई गई थी, लेकिन अभियुक्त के ऊपर कोई कार्रवाई नहीं की गई।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page