Connect with us

वाराणसी

पूर्व प्रत्याशी स्व० हाजी अब्दुल अज़ीज़ अंसारी के घर पहुंचे पूर्व मंत्री अजय राय, शोक संवेदना किए व्यक्त

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार

Varanasi: कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता, शहर उत्तरी के पूर्व प्रत्याशी स्व० हाजी अब्दुल अज़ीज़ अंसारी के निधन के उपरांत अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रभारी उत्तर प्रदेश प्रियंका गांधी शोक संवेदना पत्र उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रान्तीय अध्यक्ष,पूर्व मंत्री अजय राय महानगर अध्यक्ष के साथ उनके आदमपुर आवास पर पहुचकर उनके पुत्र कांग्रेस नेता वसीम अंसारी सहित परिजनों को सौंपे।

Loading...

प्रदेश प्रांतीय अध्यक्ष, पूर्व मंत्री अजय राय ने कहा की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गाँधी स्व.हाजी अब्दुल अजीज अंसारी के निधन पर शोक व्यक्त की है उनकी संवेदना पूरे परिवार के संग है। स्व.हाजी अब्दुल अजीज अंसारी साहब पार्टी के समर्पित व निष्ठावान सिपाही थे,शहर उत्तरी से विधानसभा प्रत्याशी भी रहे है।उन्होंने सम्पूर्ण जीवन कांग्रेस को जिया व उनका निधन पार्टी की अपूरणीय क्षति है।पूरी कांग्रेस पार्टी स्व.हाजी अब्दुल अजीज अंसारी जी के परिजनों के संग खड़ी है।

उक्त मौके पर – प्रदेश प्रांतीय अध्यक्ष, पूर्व मंत्री अजय राय,महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे,फसाहत हुसैन बाबू,सैय्यद अंसारी,डॉ0 राजेश गुप्ता,मनीष मोरोलिया,हसन मेहंदी कब्बन,तुफैल अंसारीअफजाल अंसारी,मुदमुलई,पप्पू अंसारी,बदरे आलम,किशन यादव नवीन पतवानी, शाहिद जमाल,इम्तियाज अहमदआदि लोग उपस्थिति रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page