Connect with us

वाराणसी

पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के बकाये के समापक भुगतान हेतु मंडल पर पेन्शन अदालत का आयोजन

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – मनोकामना सिंह

Loading...

वाराणसी | पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के सेवानिवृत्त कर्मचारियों एवं उनके आश्रितो के बकाये के समापक भुगतान हेतु मंडल पर पेन्शन अदालत का आयोजन गुरूवार को मंडल रेल प्रबंधक कार्यलय के सभाकक्ष में मंडल रेल प्रबंधक रामाश्रय पाण्डेय की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ । इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी समीर पॉल,वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक प्रीति वर्मा,मंडल कार्मिक अधिकारी विवेक मिश्रा,मंडल वित्त प्रबंधक राजेश कुमार,सहायक मंडल कार्मिक अधिकारी-01 रमेश उपाध्याय ,सहायक कार्मिक अधिकारी -02 अभिनव कुमार सिंह सहित पेंशनर एसोसिएशन पक्ष से मंडल अध्यक्ष प्रदीप कुमार श्रीवास्तव,मंडल मंत्री सुधीर कुमार समेत सेवा निवृत्त कर्मचारी एवं उनके आश्रित उपस्थित थे ।
मंडल रेल प्रबंधक रामाश्रय पाण्डेय ने सभी का स्वागत करते हुये अपने संबोधन में कहा कि कोविड काल के बाद इस वर्ष पेंशन अदालत का आयोजन पुनः शुरू हुआ है और कार्मिक तथा लेखा विभाग के कर्मचारियों ने यथासंभव शत प्रतिशत निस्तारण का प्रयास किया। यह प्रसन्नता का विषय है कि इस अदालत हेतु प्राप्त 09 परिवादों में से 08 का निस्तारण कर दिया गया। 01 केस लोको पायलट जगदीश पाण्डेय के कोर्ट केस के अलोक में एरियर एवं पेंशन संशोधित भुगतान हेतु अग्रिम कार्यवाही की गयी ।
वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी समीर पॉल ने कहा की आदर्श स्थिति तब मानी जाएगी जब पेंशन अदालत की आवश्यकता ही न पड़े। किन्तु कभी-कभी भत्तों की दर में बढ़ोत्तरी के आदेश देर से प्राप्त होते हैं, या किन्ही किन्ही मदों पर शुद्धिपत्र या दरों में संशोधन होते रहते है, या कभी दस्तावेजों में कभी की वजह से सबकुछ सही होते हुए भी भुगतान जारी न करने की मजबूरी होती है या पे कमीशन की सिफारिश पिछली तिथि से लागू मानी जाती है। इस कारण इस प्रकार के आयोजन की आवश्यकता होती है। मैं सभी पेंशनरों से एवं निकट भविष्य में सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों से अपील करता हूँ कि अपने आवेदनों में एवं पेंशन बुकलेट भरते समय आवश्यक दस्तावेजों में कमी न रहने दें। जिससे आपके मदों के निस्तारण में सहजता सुगमता प्रतीत हो साथ ही सभी अधिकारियों से भी आग्रह करूंगा कि इस प्रकार के मामलों को अग्रसारित करने में विलम्ब न करें एवं अपने पर्यवेक्षकों को भी इस सम्बंध में निर्देशित करें।
मंडल कार्मिक अधिकारी विवेक मिश्रा ने बताया की भारत सरकार की नीतियों के अन्तर्गत पेन्शन अदालत में रखे गये सभी मामले के हर पहलू की जाँच कर उचित निर्णय लिया जाता है जिससे कि नियमानुसार सभी देयों का भुगतान किया जा सके । उन्होने कहा कि सेवानिवृत रेल कर्मचारियों की समस्याओं के तत्काल निस्तारण हेतु पेन्शन अदालत का आयोजन किया जाता है ।
इस पेन्शन अदालत में मंडल के विभिन्न स्टेशनों/यूनिटों के सेवा निवृत्त कर्मचारी एवं उनके आश्रितों ने भाग लिया । इस अवसर पर कार्यालय अधीक्षक/समापक भुगतान एवं मुख्य हित निरीक्षक तथा सम्बंधित लेखा विभाग एवं कार्मिक विभाग के निरीक्षक व कर्मचारीगण उपस्थित थे ।
सेवानिवृत रेल कर्मचारियों के कल्याण हेतु इस पेन्शन अदालत का संचालन वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी समीर पॉल एवं धन्यवाद ज्ञापन मंडल कार्मिक अधिकारी विवेक मिश्रा ने किया ।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page