Connect with us

चन्दौली

पुलवामा हमले में शहीद सैनिकों को दी गयी श्रद्धांजलि

Published

on

Loading...
Loading...

सकलडीहा (चंदौली) जयदेश । जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी 2019 को हुए आतंकी हमले में शहीद हुए 40 सीआरपीएफ जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए पौनी गांव के युवाओं ने कैंडल मार्च निकाला।

Loading...

युवाओं ने शहीदों को नमन करते हुए कहा कि हमारे वीर जवानों ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी, जिसे भारत कभी नहीं भूलेगा। उनकी शहादत सदा अमर रहेगी और वे हमेशा देशवासियों के दिलों में जीवित रहेंगे। इस श्रद्धांजलि सभा में सचिन, राजू, संदीप, विकास, निलेश, हिमांशु, देवांशु समेत कई युवा शामिल हुए।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page